अर्जुन रामपाल की दुल्हनिया गैब्रिएला की 10 बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ गोवा के मापुसा में शुक्रवार, 21 अगस्त को कोर्ट मैरिज कर ली है.

दोनों ने स्थानीय अदालत से अनुमति लेकर 15 दिनों के वेटिंग पीरियड में छूट प्राप्त की और गोवा के UCC के तहत शादी रजिस्टर कराई.

लंबे समय से लिव-इन में रह रहे इस कपल के दो बेटे अरिक (2019) और अरिव (2023) हैं.

दक्षिण अफ्रीका में जन्मी गैब्रिएला का परिवार टेक्सटाइल बिजनेस से जुड़ा है और उन्होंने सन्नीसाइड यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है.

उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की शुरुआत की थी और 2009 में 'मिस IPL बॉलीवुड' प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया था.

भारत आने के बाद गैब्रिएला ने साल 2014 में बॉलीवुड फिल्म 'सोनाली केबल' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था.

एक्टिंग के अलावा वह तेलुगु-तमिल फिल्म 'ऊपिरी' और आदित्य नारायण के म्यूजिक वीडियो 'तू ही प्यार है' में भी नजर आ चुकी हैं.

साल 2012 में उन्होंने अपना खुद का मशहूर महिला कपड़ों का ब्रांड 'Deme' (Deme by Gabriella) लॉन्च किया था.

बिजनेस की दुनिया में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने प्री-ओन्ड लग्जरी फैशन को री-सेल करने वाला प्लेटफॉर्म 'VRTT Vintage' भी शुरू किया.

साल 2018 में कॉमन दोस्तों के जरिए अर्जुन से मिलीं गैब्रिएला ने 2025 में सगाई की थी और अब दोनों आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध गए हैं.

Read More