A view of the sea

भारत की इस जगह पर इंसान नहीं, बल्कि पक्षी करते हैं आत्महत्या 

अगर देखा जाए तो कानून की नजर में आत्महत्या को अपराध माना जाता है और कानून उसकी सजा भी देता है।

आज हम आपको  भारत की ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं  यहां पक्षी खुद आत्महत्या कर लेते हैं।

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम में एक ऐसी जगह है, जहां हर साल हजारों की तादात में पक्षी आत्महत्या के लिए आते हैं।

असम के दीमा हसाओ जिले में जटिंगा नाम का एक गांव है, जहां पक्षियों की आत्महत्या के इतने मामले सामने आए हैं।

लोग इसे पक्षियों की मौत की घाटी के नाम से भी जानते हैं। यह गांव असम के गुवाहाटी से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

इस जगह से सबसे नजदीकी शहर हाफलोंग टाउन है, जो 9 किलोमीटर दूर है। यहां हजारों पक्षी आत्महत्या करने आते हैं। 

पक्षियों की आत्महत्या के मामले में वैज्ञानिक भी शोध करने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। 

दरअसल, मानसून के बाद जब सितंबर से नवंबर का महीना आता है तो शाम को जल्दी अंधेरा होने लगता है। यही वो समय होता है जब पक्षी आत्महत्या करते हैं। 

ये भी देखें