IND vs AFG T20I: 5 साल बाद इस धाकड़ ऑलराउंडर की होगी सरप्राइज एंट्री?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में उपकप्तान रहे अक्षर पटेल आईपीएल के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर फ्लॉप साबित हुए. 7 मैचों में वह सिर्फ 48 रन बना सके और केवल 4 विकेट चटका पाए.

अक्षर पटेल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अब बाएं हाथ के स्पिन-ऑलराउंडर के नए विकल्पों पर विचार कर रहा है.

भारत को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में टीम इंडिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

'TOI' की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी हो सकती है.

क्रुणाल ने भारत के लिए आखिरी T20 मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. अब 5 साल बाद उनकी वापसी के दरवाजे खुल रहे हैं.

RCB की लगातार दो खिताबी जीत (IPL 2025 और 2026) में क्रुणाल का अहम योगदान रहा. उन्होंने 31 विकेट झटके और 335 रन भी बनाए.

क्रुणाल की बीच-बीच में तेज गति से बाउंसर फेंकने की काबिलियत ने बल्लेबाजों को हैरान किया है. इसी वजह से IPL में उनकी इकोनॉमी 8.5 से भी कम रही.

35 साल के क्रुणाल ने भारत के लिए 19 T20I में 124 रन और 15 विकेट लिए हैं. वह IPL फाइनल में दो बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं.

Read More