गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद केला, यहां जानें सेवन करने के ये 5 तरीके

केला अपने आप में ही एक प्रॉपर मील है। इसे खाने से आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। 

केला डाइटरी फाइबर का अच्छा सोर्स होता है, जिसके चलते इसे पचाने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं होती और यह कब्ज की समस्या भी नहीं होने देता है।

अपने दिन की शुरुआत केले के साथ कर सकते हैं। इसकी मदद से माइग्रेन, एसिडिटी और पैरों में ऐंठन को दूर किया जा सकता है।

मिड-डे मील में केले के सेवन से शरीर को एनर्जेटिक बनाया जा सकता है। इसके सेवन से हाइपोथायरायडिज्म के कारण होने वाली थकान और आलस से भी राहत पाई जा सकती है 

केले के टुकड़ों को दूध, चीनी और रोटी के साथ मिलाकर खा सकते हैं, जो कि एक होलसम मील है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या में भी केले का इस तरीके से सेवन आपको राहत दे सकता है।

डिनर के बाद कई लोगों को मीठा खाने का शौक होती है, डिनर के आखिर में इसे खाने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें फ्रुक्टोज (fructose) का स्तर कम होने के कारण यह शुगर क्रेविंग को दूर करने का भी एक हेल्दी ऑप्शन है।

स्मॉल मील रखने वाले लोगों को डाइट में बनाना मिल्कशेक को शामिल जरूर करना चाहिए।