बेडरूम में रखी ये चीजें बना रही हैं रिश्तों में दरार, आज ही करें बाहर

बेडरूम में रखी ये चीजें बना रही हैं रिश्तों में दरार, आज ही करें बाहर

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम सिर्फ आराम की जगह नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते और मानसिक शांति का केंद्र होता है

 बेड के सामने आईना लगाना अशुभ माना जाता है, क्योंकि सोते समय उसमें दिखने वाला प्रतिबिंब वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकता है.

 कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस आदि को बेडरूम में रखना सही नहीं माना जाता, इससे रिश्तों में खटास और झगड़े बढ़ सकते हैं.

 बेडरूम में मंदिर या देवी-देवताओं की मूर्ति/तस्वीर लगाना भी उचित नहीं माना जाता, इससे वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है.

टीवी, लैपटॉप और ज्यादा मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बेडरूम में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आपसी बातचीत कम हो जाती है.

ताजमहल, मकबरे या पूर्वजों की तस्वीरें बेडरूम में लगाने से मानसिक अशांति और रिश्तों में दूरी आ सकती है.

 बेड के नीचे कबाड़, पुराने जूते-चप्पल, टूटे बर्तन या बेकार सामान रखना ऊर्जा को बाधित करता है और जीवन में रुकावटें लाता है.

 बंद घड़ियां, टूटे-फूटे सामान और फटे-पुराने कपड़े बेडरूम में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है, जिससे पति-पत्नी के रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है.

Read More