प्रेग्नेंसी के दौरान जरुर खाएं ये छोटा हरा फल, चांद सा गोल मटोल होगा बच्चा
गर्भावस्था एक महिला के जीवन का ऐसा समय होता है, जिसमें वह जो भी खाती है उसका असर बच्चे पर पड़ता है।
गर्भावस्था के दौरान फल खाना भी मां और बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
सभी फलों में सबसे छोटा लेकिन सबसे फायदेमंद फल अंगूर भी गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खाना चाहिए।
अंगूर में विटामिन सी, फोलेट, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व होते हैं, जो गर्भावस्था में फायदेमंद होते हैं। आइए आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं।
गर्भावस्था के दौरान अंगूर खाने से खून की कमी पूरी होती है। अंगूर खाने से आयरन की कमी नहीं होगी।
गर्भवती महिलाओं को थकान, बदन दर्द और ऐंठन की भी शिकायत होती है। अंगूर खाने से यह समस्या नहीं होगी। इसमें मैग्नीशियम होता है, जो फायदेमंद होगा।
कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम की कमी होती है, ऐसे में अंगूर कैल्शियम की कमी को पूरा करेगा। इससे दांत भी मजबूत होंगे।
गर्भवती महिलाओं को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखनी चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार खांसी-जुकाम की समस्या न हो। अंगूर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा।
गर्भावस्था के दौरान अक्सर पेट में गैस या कब्ज की समस्या हो जाती है। अंगूर इस समस्या से भी राहत दिलाएगा। इसमें मौजूद फाइबर फायदेमंद होगा।