गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं है गुड़ का शरबत, जानें फायदे
गर्मियों में गुड़ का शरबत पीना फायदेमंद बताया जाता है. ये रिफ्रेशिंग और एनर्जी देने वाला ड्रिंक है. ये शरबत शरीर को एनर्जी देने और ठंडक देने के काम आता है.
आयुर्वेद में गुड़ की तुलना अमृत से की जाती है. यह प्राकृतिक मिठास का सबसे अच्छा स्रोत है. चीनी की बजाय गुड़ खाना फायदेमंद है.
गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. गुड़ का सेवन करने से ग्लूकोज शरीर को मिलता है.
गर्मियों में अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है. ऐसे में गुड़ तुरंत ऊर्जा देता है और खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है.
गर्मियों में अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है. ऐसे में गुड़ तुरंत ऊर्जा देता है और खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है.
पाचन को दुरुस्त रखने में भी गुड़ फायदेमंद होता है. ये कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को साफ रखने में मददगार होता है.
गुड़ को छाछ या पानी में मिलाकर पीने से शरीर ठंडा रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. ये एसिडिटी, गैस और जलन से भी राहत दिलाता है.
गर्मियों में अक्सर पसीना आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. ऐसे में गुड़ का शरबत शरीर को हाइड्रेट रखता है और इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है.