महंगी क्रीम छोड़िए, गर्मियों में खाइए ये फल; चेहरे पर आएगा सोने-सा निखार

महंगी क्रीम छोड़िए, गर्मियों में खाइए ये फल; चेहरे पर आएगा सोने-सा निखार

हर किसी को खूबसूरत और चमकदार त्वचा की तमन्ना होती है और इसके लिए हम कितनी महंगी क्रिम और क्या-क्या नहीं करते.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि असली चमक बाहर से लगाई जाने वाली क्रीम से नहीं, बल्कि आपके खान-पान से आती है?

अगर आप अपने चेहरे पर गुलाबी निखार पाना चाहते हैं, तो बेरीज आपके लिए एक वरदान साबित हो सकती हैं.

बेरीज़ न सिर्फ़ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स का भी पावरहाउस होती हैं. अपनी डाइट में बेरीज़ को शामिल करना, चेहरे पर प्राकृतिक चमक और गुलाबी निखार पाने का सबसे आसान तरीका है.

ब्लूबेरी: इन्हें अक्सर एंटी-एजिंग का राजा कहा जाता है; ये फ़्री रेडिकल्स से लड़कर चेहरे की झुर्रियों को दूर करती हैं.

स्ट्रॉबेरी: इनमें मैलिक एसिड होता है, जो एक प्राकृतिक व्हाइटनिंग एजेंट (त्वचा को चमकदार बनाने वाला तत्व) के रूप में काम करता है. इन्हें खाने से चेहरे पर गुलाबी निखार आता है.

जामुन और शहतूत: ये खून को साफ़ करने के लिए बेहतरीन हैं. साफ़ खून का मतलब है मुहांसों से छुटकारा और एक प्राकृतिक, स्वस्थ चमक.

रास्पबेरी: ये त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती हैं और त्वचा में नमी का स्तर बनाए रखने में सहायक होती हैं.

इन्हें कैसे खाएं:  हर सुबह नाश्ते में एक कटोरी ताज़ी बेरीज़ खाएँ, या उन्हें स्मूदी या दही में मिलाकर खाएं.

Read More