गर्मियों के लिए बेस्ट हैं एक्ट्रेस जैसी फ्लोरल ड्रेस

गर्मियों के मौसम में अगर आप भी कंफर्टेबल और खूबसूरत पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह फ्लोरल ड्रेस पहन सकते हैं.

आप मृणाल ठाकुर की तरह सफेद रंग की ब्लू प्रिंट वाली ड्रेस भी चुन सकती हैं. ये घूमने जाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है.

आलिया भट्ट की ऑफ व्हाइट एंड येलो कलर की फ्लोरल ड्रेस भी काफी खूबसूरत है. दिन के समय के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

कियारा आडवाणी को एयरपोर्ट पर व्हाइट ड्रेस पर छोटे-छोटे ब्लू प्रिंट डिजाइन वाली ड्रेस में स्पॉट किया गया था. इसमें वे बिना मेकअप भी काफी खूबसूरत लग रही थीं.

प्रियंका चोपड़ा की तरह मिनी फ्लोरल ड्रेस पहन सकती हैं. ये गर्मियों में कंफर्टेबल होने के साथ ही क्लासी लुक देगा.

आप अनन्या पांडे की तरह स्लीवलेस ड्रेस चुन सकती हैं. उन्होंने पॉकेट वाली येलो फ्लोरल ड्रेस पहनी थी, जो काफी कंफर्टेबल लग रही थी. 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर का ब्लू प्रिंट वाला फ्लोरल ड्रेस पहना था. आप आउटिंग के लिए इस ड्रेस को पहन सकती हैं.

आप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की तरह फ्लोरल ड्रेस पहन सकती हैं. उन्होंने व्हाइट-गोल्डन  कलर की ड्रेस के साथ ब्लेजर कैरी किया.

दीपिका पादुकोण की तरह डार्क कलर की फ्लोरल ड्रेस पहन सकती हैं. ये आप पार्टी से लेकर सफर और घूमने जाने के समय पर भी पहन सकती हैं.

Read More