70,000 से कम में मिलेंगी ये 5 शानदार बाइक70,000 से कम में मिलेंगी ये 5 शानदार बाइक TVS Sport ES लगभग ₹55,500 से शुरू होती है और इसे देश की सबसे सस्ती बाइक माना जाता है. Hero HF Deluxe करीब ₹58,800 से शुरू होती है, जो मजबूत इंजन और i3S टेक्नोलॉजी के कारण पेट्रोल बचाने में मदद करती है. Hero HF 100 लगभग ₹59,800 में उपलब्ध है और ये कंपनी की सस्ती व टिकाऊ बाइक्स में गिनी जाती है. Honda Shine 100 की कीमत करीब ₹65,000 है, जो कम बजट में स्मूथ राइडिंग का अच्छा ऑप्शन देती है. Bajaj Platina 100 लगभग ₹69,000 में मिलती है और Comfortec सस्पेंशन के साथ खराब सड़कों पर भी आराम देती है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं, टैक्स के अनुसार अलग-अलग राज्यों में कीमत बदल सकती है.