15 अगस्त पर घूम आएं दिल्ली की ये 10 ऐतिहासिक जगहें, स्वतंत्रता दिवस बन जाएगा यादगार!15 अगस्त 2026 को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जानिए दिल्ली की उन 10 खास जगहों के बारे में, जहाँ आप देशभक्ति के रंग में रँग सकते हैं. लाल किला: 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह और ध्वजारोहण यहीं आयोजित हो रहा है.इंडिया गेट: परिवार और दोस्तों के साथ तिरंगे की छांव में तस्वीरें लेने और देशभक्ति का माहौल महसूस करने के लिए सबसे लोकप्रिय जगह है. नेशनल वॉर मेमोरियल: देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बेहतरीन स्थान है. कर्तव्य पथ: इंडिया गेट के पास राष्ट्र की शान और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों के बीच घूमने का एक अलग ही अनुभव देता है. राजघाट: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक शांत और भावनात्मक जगह है. दांडी मार्च स्टैच्यू: महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले ऐतिहासिक दांडी मार्च की याद दिलाता और स्वतंत्रता आंदोलन को दर्शाता एक प्रमुख स्थल है. भारत दर्शन पार्क: एक ही जगह पर भारत के प्रसिद्ध स्मारकों की कलात्मक प्रतिकृतियों के जरिए देश की विविधता देखने का शानदार मौका देता है. पुराना किला: अगर आप इस खास दिन पर दिल्ली के प्राचीन इतिहास और ऐतिहासिक धरोहर को करीब से देखना चाहते हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है. कुतुब मीनार: दिल्ली की पहचान और सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक मीनार को स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. लोटस टेंपल: स्वतंत्रता दिवस की हलचल और भीड़-भाड़ से दूर सुकून और शांति से समय बिताने के लिए सबसे आदर्श स्थान है. जरूरी सलाह: 15 अगस्त को लाल किले और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, इसलिए निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें.