IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले तेज गेंदबाज!भुवनेश्वर कुमार IPL इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं.CSK के खिलाफ मैच में आरसीबी ने 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए, जो CSK के विरुद्ध आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है. भुवी ने यह मुकाम अपने 192वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे का विकेट लेकर हासिल किया. सर्वाधिक IPL विकेटों की सूची में भुवनेश्वर अब युजवेंद्र चहल (224 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर हैं.साल 2025 में आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में भुवी ने 17 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी.इस सीजन के पहले मैच में आरसीबी ने SRH को 6 विकेट से हराकर जीत का आगाज किया था.भुवी IPL इतिहास के इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने लगातार दो बार (2016 और 2017) पर्पल कैप जीती है.भुवनेश्वर ने पावरप्ले के दौरान 6.52 की शानदार इकोनॉमी के साथ कुल 80 विकेट चटकाए हैं.डेथ ओवरों में 93 विकेट लेकर भुवी इस सूची में ड्वेन ब्रावो के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं.