अशनूर के नए अंदाज ने फैंस को बनाया दीवाना, लाल साड़ी पहन बंगाली लुक में आईं नजरबिग बॉस 19 में नजर आईं एक्ट्रेस अशनूर कौर ने एक बार फिर अपने फोटोशूट से लोगों को दीवाना बना दिया है. उन्होंने लाल रंग की साड़ी में बंगाली लुक कैरी किया, जिसमें वे गगजब की खूबसूरत लग रही थीं.इस फोटोशूट की तस्वीरें अशनूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. अशनूर इस फोटोशूट में देसी अंदाज में बिना ब्लाउज के लाल रंग की साड़ी पहने हुए किसी देवी की तरह नजर आईं. इस लुक में वो बंगाली देवी भक्त की तरह नजर आईं. अपने इस बंगाली लुक में वे गजब की खूबसूरत लग रही थीं.अशनूर ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा कि वे अपने अंदर की देवी को जगा रही हैं. इन नई फोटोज में अशनूर देवी की तरह लग रही थीं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. अशनूर ने लाल रंग की साड़ी के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी और हाथों में लाल रंग की चूड़ियां पहनी थी. .उन्होंने अपने हाथों में गजरा पहना था.अशनूर की इन फोटोज पर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें देवी, तो कोई अप्सरा बता रहा है.