सर्दी के खत्म होते ही कमजोर शरीर को दें ताकत, इन चीजों को करें डाइट में शामिल

सर्दी के खत्म होते ही कमजोर शरीर को दें ताकत, इन चीजों को करें डाइट में शामिल

सर्दी के बाद मौसम में तेज बदलाव और तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण शरीर को संतुलन बनाए रखने में मुश्किल होती है.

कमजोर इम्यूनिटी के वजह से वायरल बुखार, सर्दी, गले में खराश, मौसमी फ्लू, तीव्र ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, साइनस और अस्थमा जैसी समस्याएं तेजी से फैल सकती हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दही और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ नियमित रूप से खाएं

संतुलित पोषण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और वायरल बुखार या फ्लू जैसी बीमारियों से बचाता है.

सर्दी के बाद और गर्मियों के शुरू में शरीर को मजबूत रखने के लिए इन फूड्स का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए.

ब्रोकली इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर  पाए जाते हैं. 

हरी पत्तेदार सब्जी पालक में मैग्नीशियम, विटामिन E और बीटा-कैरोटीन होता है. 

लो-फैट दही  प्रोटीन, मिनरल्स और प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है. प्रोबायोटिक्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं.

संतरा विटामिन C का प्रमुख स्रोत है. इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं.

चुकंदर आयरन, फोलेट, विटामिन C, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर है. यह ब्लड प्रेशर कम करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है.

Read More