Bridal Entry के ऐसे आइडियाज, जो आपकी शादी को बना देंगे यादगार

शादी- ब्याह के नए- नए ट्रेंड्स में एक जो खास चीज देखने को मिल रही है वो है उनकी एंट्री। सेलिब्रिटीज वेडिंग ने इस ट्रेंड को पॉपुलर करने में खास भूमिका निभाई है।

फूलों की चादर के साथ ब्राइडल एंट्री अब बहुत कॉमन हो चुकी है, तो अगर आप अपनी एंट्री के लिए कुछ धांसू आइडियाज ढूंढ़ रही हैं, तो इन ऑप्शन्स पर डालें एक नजर।

कार या बाइक से एंट्री आप कार या बाइक से एंट्री कर सकती हैं। जो काफी कूल एंड हटके आइडिया है।

अगर आपने ये ऑप्शन फाइनल कर लिया है, तो लहंगे के साथ हील्स नहीं, बल्कि स्नीकर्स या बूट्स का ऑप्शन चुनें, जो कंफर्टेबल होने के साथ अच्छा भी लगेगा।

पेट्स के साथ एंट्री ब्राइडल एंट्री का ये अंदाज भी एकदम मजेदार है। बस यहां अपने साथ अपने पेट्स को भी सजाना होगा। अपने प्यारे पेट्स को अपनी शादी में इस तरह से शामिल करने का तरीका बहुत ही अनोखा होगा।

डांस करते हुए एंट्री आजकल कई दुल्हनें अपनी शादी में डांस करते हुए एंट्री करती हैं। मस्त सोलो डांस करते हुए एंट्री करें या फिर अपनी सहेलियों के साथ एक छोटा सा डांस पीस तैयार कर सकती हैं।

पार्टनर के साथ एंट्री पार्टनर के साथ रोमांटिक डांस करते हुए एंट्री करने का आइडिया भी बुरा नहीं है।

भाई- बहनों या दोस्तों के साथ एंट्री हर दुल्हन के लिए माता- पिता दिल के सबसे करीब होते हैं। दुल्हन के साथ यह दिन पेरेंट्स के लिए भी बेहद खास होता है, वो भी आपकी खुशी में शामिल होना चाहते हैं।