बुधवार को करें इन चीजों का दान, कुंडली में होगा बुध ग्रह मजबूत
बुधवार को करें इन चीजों का दान, कुंडली में होगा बुध ग्रह मजबूत
बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा का होता है और इसका संबंध बुध ग्रह से भी बताया जाता है.
बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संचार, तर्क, गणित, व्यापार और त्वचा का कारक माना जाता हैं.
जिसकी कुंडली में बुध मजबूत हो, उसे व्यापार में हानी नहीं होती, धन लाभ होता है, वाणी का प्रभाव लोगों पर पड़ता है
लेकिन अगर कुंडली में बुध कमजोर हो तो, धन की हानी होने लगती है, व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे में आपको बुधवार के दिन कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए, आइये जानते हैं क्या है वो
बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है, ऐसे में आप पालक, साबुत मूंग, हरे या नीले रंग के कपड़े, हरी घास, हरी चूड़ियां का दान कर सकते हैं
कांसे का बर्तन का दान करना भी बुधवार के दिन लाभ दायक माना जाता है.
बुधवार के दिन किन्नरों को पैसे या फिर श्रृंगार का सामान दान भी आप कर सकते हैं
कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने के लिए बुधवार को हरे पेड़-पौधों भी दान कर सकते हैं.