बालों के लिए कपूर के हैं अनगिनत फायदे

कपूर केवल पूजा के लिए नहीं, बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है.

ये आपके बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाता है.

कपूर में एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं.

ये प्रॉपर्टीज स्कैल्प को हेल्दी बनाकर बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं.

कपूर लगाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं.

इसमें मौजूद एंटीफंगल गुण डैंड्रफ और खुजली को कम करते हैं.

नारियल तेल या अरंडी तेल के साथ मिलाकर लगाने से रूखापन और हेयर फॉल कम होता है.

स्कैल्प की जलन और इरिटेशन में कपूर ठंडक और आराम देता है.

ध्यान रखें कि कपूर की मात्रा ज़्यादा न लें, वरना नुकसान हो सकता है.

Read More