कम बजट में इस खूबसूरत देश में मनाएं छुट्टियां

विदेश यात्रा के बारे में सोचकर एक्साइटमेंट तो बहुत होती है, लेकिन फ्लाइट और होटल के चार्जेस देखकर प्लान कभी आगे ही नहीं बढ़ पाता।

एक ऐसा देश है, जहां का ट्रिप आप बजट में निपटा सकते हैं। खूबसूरती के मामले में ये US और UK से कहीं से भी कम नहीं, बल्कि यहां आकर आप ज्यादा अच्छा टाइम बिता सकते हैं।

ये जगह है भूटान। बर्फीले पहाड़ों से घिरा ऐसा साफ-सुथरा देश, जहां की खूबसूरती आपको बना देगी दीवाना।

पारो यह शहर सैलानियों के बीच काफी मशहूर है। पारो में घूमने के लिए कई धार्मिक जगहें और ऐतिहासिक इमारतें हैं। पारो शहर घाटियों और शानदार बौद्ध वास्तुकला का संगम है।

पुनाखा यह जगह प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण सैलानियों को खूब लुभाती है। पहले भूटान की राजधानी पुनाखा थी।

थिम्पू थिम्पू भूटान की राजधानी है। लक्जरी होटल्स से लेकर रेस्टोरेंट्स, क्लब्स मतलब सारी चीज़ें मौजूद हैं। इसके अलावा यहां 170 फीट बुद्धा मूर्ति देश की शान है।

भूटान घूमने का बेस्ट सीजन भूटान घूमने का बेस्ट सीजन मार्च से जून होता है। सितंबर से नवंबर तक यहां ठंड होती है। गर्मियों में महीने में यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।