चैत्र नवरात्रि के छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंत्रों का जाप
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंत्रों का जाप
चैत्र नवरात्रि का छठा दिन देवी दुर्गा के छठे रूप माँ कात्यायनी की पूजा का होता है, जो महर्षि कात्यायन की पुत्री है
माँ कात्यायनी की चार भुजाएँ हैं दाहिनी ओर का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में, नीचे वाला वर मुद्रा में बाईं ओर का ऊपरी हाथ में तलवार और नीचे वाले में कमल का फूल है.
माँ कात्यायनी को 'युद्ध की देवी' भी माना जाता है। उन्होंने ही अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध किया था.
मान्यता है कि माँ कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं, मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है.
माँ कात्यायनी की पूजा में इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से आपको प्रेम विवाह में सफलता मिलती.
कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पतिं मे कुरु ते नमः॥
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥