नवमी पर लौंग से करें 6 आसान टोटके, परेशानियां होंगी दूर!नवरात्रि महापर्व की नवमी तिथि का दिन देवी दुर्गा के माता सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा के लिए है.इस दिन देवी के साधक जप, व्रत आदि नियमों का पालन करते हुए माता सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा करते हैं.धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि की नवमी तिथि पर विधिपूर्वक किए गए उपाय और कार्यों में सफलता मिलती है.इस दिन लोग कई उपाय करते हैं. अगर घर में भारीपन है, अकारण तनाव या काम अटक जाते हैं, तो यह उपाय करें.नवमी की शाम 9 या 27 लौंग लें. इन्हें कपूर के साथ जलाएं और पूरे घर में घुमाएं. यह धुआं रुकी हुई ऊर्जा को तोड़ेगा.अगर कोई काम लंबे समय से अटका है, तो नवमी के दिन इसे गति देने के लिए मां दुर्गा के सामने 9 या 18 लौंग रखें.अगर पैसा आकर रुक नहीं रहा है, तो नवमी पर 11 या 18 लौंग लेकर हल्दी से स्पर्श कराकर अपने पर्स या तिजोरी में रखें.काम बार-बार शुरू होकर रुक जाता है, तो नवमी के दिन 9 या 11 लौंग और एक सुपारी लें. आने वाली रुकावटें कम होंगी.