स्ट्रेस और एंग्जायटी से छुटकारा पाने के लिए इन मंत्रों का करें जाप

शास्त्रों में कुछ मंत्र बताए गए हैं, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्व रखते हैं, बल्कि इसका मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

ओम ओम सबसे सरल, लेकिन सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक है। माना जाता है कि 'ओम' का जाप मन करने से मन को केंद्रित करने में मदद मिलती है।

महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को समर्पित महामृत्युंजय मंत्र नकारात्मकता, अज्ञानता का विनाशक हैं। इस मंत्र के रोजाना जाप करने से भय, तनाव और चिंताओं से मुक्ति मिलती है।

गायत्री मंत्र गायत्री मंत्र को भी हिंदू धर्म में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यदि आप रोजाना इस मंत्र के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो इससे मन को शांति मिलती है।

ओम नमः शिवाय भगवान शिव को समर्पित इस मंत्र का अर्थ है कि 'मैं भगवान शिव और उनकी शक्ति को नमन करता हूं'। इस मंत्र का रोजाना जाप करने से भय, तनाव और चिंता को दूर किया जा सकता है।