किन लोगों को सुबह नहीं खानी चाहिए चिया सीड्स

किन लोगों को सुबह नहीं खानी चाहिए चिया शिड्स

छोटे-छोटे चिया सीड्स ने हेल्थ और वेलनेस की दुनिया में अपनी एक खास जगह बना ली है.

इन्हें आजकल लगभग हर चीज़ में शामिल किया जा रहा है, स्मूदी और पुडिंग से लेकर हेल्दी बाउल्स तक में.

इन्हें सुपरफ़ूड कहा जाता है क्योंकि ये एनर्जी लेवल बढ़ाते हैं, पाचन सुधारते हैं, और वज़न घटाने में भी मदद करते हैं.

लेकिन क्या ये सबके लिए सही हैं? आइए देखें कि किन्हें चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए.

जिन लोगों को गैस की समस्याएं हैं, उन्हें भी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि चिया सीड्स में फ़ाइबर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है, जिससे गैस और पेट दर्द जैसे लक्षण और भी बढ़ सकते हैं.

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें चिया सीड्स खाने से परहेज़ करना चाहिए. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो ब्लड प्रेशर के लेवल को और भी कम कर सकते हैं.

किडनी से जुड़ी बीमारियों वाले मरीज़ों को भी इनसे बचना चाहिए, क्योंकि चिया सीड्स में पोटैशियम और फ़ॉस्फ़ोरस की अच्छी-खासी मात्रा होती है.

जिन लोगों को सीड्स से एलर्जी है, उन्हें तो इनसे पूरी तरह दूर ही रहना चाहिए; वरना उन्हें उल्टी, जी मिचलाना या दस्त जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं.

Read More