चिकन या मटन, कौन सा नॉनवेज देता है ज्यादा ताकत और कम नुकसान?चिकन या मटन, कौन सा नॉनवेज देता है ज्यादा ताकत और कम नुकसान?चिकन और मटन, दोनों ही नॉनवेज खाने वालों की पसंद में शामिल हैं और दोनों को ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन जब बात रोजमर्रा की डाइट में किसी एक को चुनने की आती है, तो अक्सर लोग उलझन में पड़ जाते हैं. खासतौर पर प्रोटीन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह जानना जरूरी हो जाता है कि चिकन बेहतर है या मटन.मटन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन जरूर होता है, लेकिन इसके साथ फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है. साल 2024 में प्रकाशित एक रिसर्च, जिसका उल्लेख नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में मिलता है, में हाई-फैट डाइट के असर का अध्ययन किया गया.इस अध्ययन में एल्बिनो चूहों को अलग-अलग समूहों में बांटकर उनके भोजन, वजन और ब्लड रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया. इतना ही नहीं, लिवर से जुड़े एंजाइम्स में बढ़ोतरी भी पाई गई, जो लिवर पर नकारात्मक असर की ओर इशारा करती है. चिकन को आमतौर पर लीन प्रोटीन माना जाता है, यानी इसमें फैट की मात्रा कम होती है. अगर रोजाना के खाने की बात करें, तो चिकन मटन की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और संतुलित विकल्प माना जाता है.