बच्चों में बढ़ता मोटापा दे रहा खतरे का संकेत, डॉक्टरों ने दी डायबिटीज और हार्ट डिजीज की चेतावनीबच्चों में बढ़ता मोटापा दे रहा खतरे का संकेत, डॉक्टरों ने दी डायबिटीज और हार्ट डिजीज की चेतावनीआज की बदलती जीवनशैली ने मोटापे को एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बना दिया है. अगर किसी व्यक्ति को बचपन से ही मोटापे की समस्या हो जाए, तो आगे चलकर यह कई खतरनाक बीमारियों की वजह बन सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक कम उम्र में बढ़ता वजन भविष्य में डायबिटीज, दिल की बीमारियों और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा देता है.हाल में जारी वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में बढ़ते मोटापे के मामले में भारत अब दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. अनुमान है कि वर्ष 2025 तक देश में चार करोड़ से ज्यादा बच्चों का बॉडी मास इंडेक्स सामान्य से अधिक हो सकता है.विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले वर्षों में बच्चों में गैर-संचारी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ सकता है.रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2040 तक भारत में करीब दो करोड़ बच्चों के मोटापे से ग्रस्त होने की आशंका है. इससे दिल से जुड़ी बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं कम उम्र में ही दिखाई देने लगेंगी. इसके साथ ही शुगर वाले पेय पदार्थ और पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का सेवन भी तेजी से बढ़ा है, जिससे मोटापे का खतरा और बढ़ जाता है.