हार्ट अटैक से बचना है तो 30 की उम्र से ही संभल जाएं, एक्सपर्ट्स ने दी बड़ी हेल्थ टिपहार्ट अटैक से बचना है तो 30 की उम्र से ही संभल जाएं, एक्सपर्ट्स ने दी बड़ी हेल्थ टिप बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले यह माना जाता था कि कोलेस्ट्रॉल की समस्या उम्र बढ़ने के साथ सामने आती है.नई गाइडलाइन के अनुसार, 30 वर्ष की उम्र से पहले ही एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम स्तर पर रखना जरूरी है. इसके बाद 18 से 20 साल की उम्र के बीच दोबारा जांच कराना और हर 5 साल में नियमित परीक्षण करवाना बेहतर माना जाता है.सामान्य लोगों के लिए एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को 100 mg/dL से कम रखना बेहतर माना गया है. जिन लोगों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम अधिक है, उनके लिए यह स्तर 70 से नीचे होना चाहिए. वहीं, जो लोग पहले दिल का दौरा या स्ट्रोक झेल चुके हैं, उन्हें अपना एलडीएल 55 से भी कम बनाए रखने की सलाह दी जाती है.डॉक्टरों का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका संतुलित आहार और नियमित व्यायाम है. इसलिए कम उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना भविष्य में गंभीर हृदय रोगों से बचाव का एक अहम कदम माना जाता है.