Mar 31, 2025
Shivani
सीएम योगी का जलवा, टॉप 10 पावरफुल नेताओं में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रभाव भारतीय राजनीति में लगातार बढ़ रहा है।
इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि
वह देश के 100 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में टॉप 10 में शामिल हैं।
उनकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे कई अहम कारण हैं, जिनकी बदौलत उन्हें इस सूची में छठा स्थान मिला है।
उन्होंने इस रैंकिंग में अपने ही दल के वरिष्ठ नेता और देश के
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
को पीछे छोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ उनसे एक स्थान आगे हैं।
आइए जानते हैं कि किन वजहों से उन्हें इस सूची में छठा स्थान मिला।
योगी ने मजबूत प्रशासकीय शैली न केवल भाजपा के अन्य मुख्यमंत्रियों, बल्कि विपक्षी दलों द्वारा भी अपनाई जा रही है।
योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या बेहद अनुशासित है। वह सुबह जल्दी उठते हैं और अधिकारियों के काम पर आने से पहले ही कई अखबार पढ़ लेते हैं।
इससे उन्हें प्रदेश की हर महत्वपूर्ण घटना की जानकारी पहले ही मिल जाती है, जिस पर वे तुरंत एक्शन लेने के लिए तैयार रहते हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में 8 वर्षों के कार्यकाल के बावजूद, वह भाजपा के सबसे प्रभावशाली प्रचारकों में से एक बने हुए हैं।
ये भी देखें
खीरे के साथ भूलकर भी नही खानी चाहिए ये 5 चीजें, ले सकता है जहर का रुप!
सुबह या शाम, एक्सरसाइज करने का क्या है सही समय? जानें
बासी मुंह किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?
पूरी रात AC चलाकर सोने से क्या होता है?