आंखों को थका रही यह बीमारी, जानें लक्षण और बचावआजकल की डिजिटल दुनिया में आंखों का शोषण सबसे अधिक हो रहा है.लोगों का ज्यादातर समय स्क्रीन, फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप पर बीत रहा है.जब आंखों को रिलैक्स न कराया जाए, तो ये आई फटीग का कारण बनता है.मेडिकल भाषा में इसे डिजिटल आई स्ट्रेन या कंप्यूटर विजन सिंड्रोम कहते हैं.डॉ. शिप्रा के मुताबिक, आई फटीग लंबे वक्त तक जीवन प्रभावित कर सकती है.इसमें मरीज को बहुत थकान होती है, जो करीब छह महीने तक बनी रहती है.डिजिटल आई स्ट्रेन को कुछ आसान उपायों से काफी हद तक कम कर सकते हैं.इस परेशानी में आई योग और हाथों को रगड़ कर इसकी गर्माहट से आंखों को दबाएं.पेंसिल पुशअप एक्सरसाइज करें. इससे आंख की मांसपेशियां मजबूती होंगी.हर 20 मिनट में 20 सेकेंड के लिए आंखों को स्क्रीन से हटाकर हर दिशा में घुमाएं.