भारत की खूबसूरती, संस्कृति, परंपरा और खाने को चखने के लिए दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग आते हैं
यहां आके लोग 'अतिथि देवो भव' को साकार होते देखते हैं और अपने रिव्यूज सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं
लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां के नागरिकों को भारत आने की परमिशन नहीं मिलती
ये है नॉर्थ कोरिया, जहां के लोग भारत नहीं आ सकते और भारत के लोगों को भी नॉर्थ कोरिया जाने की अनुमति नहीं है
हालांकि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध हैं. भारत और नॉर्थ कोरियाा में खाद्य सामग्री और हथियारों का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट चलता रहता है
लेकिन ये एक शांत माहौल में चलता है जिसकी वजह है नॉर्थ कोरिया में 3 पीढ़ियों से चल रही तानाशाही.
तानाशाही के डर से, न तो नॉर्थ कोरिया के लोग बाहर जा सकते हैं और न ही अन्य देश के लोगों को नॉर्थ कोरिया में आने की परमिशन मिलती है
भारत के अलावा, नॉर्थ कोरिया अपने पड़ोसी देश चीन, जापान, साउथ कोरिया से लेकर अमेरिका, इंग्लैंड और ब्राजील तक से लोगों की आवाजाही नहीं होने देता
हालांकि, हर साल कई लोग नॉर्थ कोरिया जाने के लिए वीजा अप्लाई करते हैं, लेकिन किम जोंग की सरकार कुछ चुनिंदा लोगों को यहां आने की परमिशन देती है