धरती की सबसे बदतर जगह, जहां एक पल भी टिकना मुश्क‍िल

डानाकिल डिप्रेशन  उत्‍तरी अफ्रीकी देश इथ‍ियोप‍िया में है। यहां का मौसम बेहद जालिम है। धरती पूरी तरह से सूखी हुई है।च‍िलच‍िलाती गर्मी पड़ती है और ऐसा लगता है क‍ि आसमान से आग के गोले बरस रहे हों।

यहां तमाम रंग-बिरंगे गर्म झरने हैं, जिनका पानी खौलता रहता है। झीलों से पानी की जगह खौलता लावा न‍िकलता है। जमीन पर बने गड्ढों में सल्‍फर बुदबुदाता रहता है।

चारों ओर नमक के मैदान हैं। देखने से आपको लगेगा क‍ि आप क‍िसी ज्‍वालामुखी में कूद गए हों।

बेरहम मौसम होने के बावजूद अफार समुदाय के लोग इसे अपना घर मानते हैं। वे यहां के मौसम के आदी हो गए हैं। आमतौर पर अगर कोई इंसान यहां रहे तो पानी-पी पीकर परेशान हो जाएगा।

ये लोग यहां से नमक न‍िकालते हैं और उसे ऊंट या गधों के जर‍िये दूर के शहर मेकेले में ले जाकर बेचते हैं। मेकेले में काफी मशहूर बाजार है।

यहां सालभर औसत तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है। धरती पर कहीं भी औसत तापमान साल भर इतना नहीं रहता है ।