सगाई रणवीर से लेकिन बच्चा इस स्टार के साथ चाहती थीं दीपिका, जानें वजह

बॉलीवु़ड का पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब पैरेंट्स बन चुके हैं. इसी बीच दीपिका का एक पुराना स्टेटमेंट सामने आया था.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में डेटिंग लाइफ और अपनी शादी को लेकर खुलकर बातचीत की थी. 

इस दौरान दीपिका ने कहा था कि रणवीर से साथ रिलेशन के शुरुआती स्टेज में वो बाकी लोगों से भी मिलती थीं लेकिन उनके दिमाग में केवल रणवीर था.

उनका ये बयान काफी चर्चा में रहा था. इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. 

उसी दौरान उनका एक और स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें खरीखोटी सुनाई थी. 

दीपिका ने 2017 में 'द एलेन शो'के इंटरव्यू में इंटरव्यू दिया था. ये इंटरव्यू हॉलीवुड फिल्म XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' की रिलीज के आसपास  हुआ था.

इस दौरान दीपिका ने विन डीजल को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं. उन्होंने कहा था कि वो विन को बहुत पसंद करती हैं.

उन्होंने कहा था कि वो विन को इतना पसंद करती हैं कि एक समय पर उन्होंने विन के साथ बच्चे पैदा करने के बारे में भी सोच लिया था.

Read More