गोपी बहू ने शेयर कीं रमजान की तस्वीरें, यूजर्स ने मारे ताने

हाल ही में एक्ट्रेस देवोलीना ने भट्टाचार्जी ने अपने बॉयफ्रेंड शहनवाज से शादी की. तभी से वे मुस्लिम से शादी करने के कारण यूजर्स के निशाने पर हैं.

वे और उनके पति एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और सभी त्योहार मनाते हैं. रमजान का महीना है और कपल इस महीने को सेलिब्रेट कर रहा है.

वे और उनके पति एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और सभी त्योहार मनाते हैं. रमजान का महीना है और कपल इस महीने को सेलिब्रेट कर रहा है.

हाल ही में उन्होंने रमजान की कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें वे अपने पति और बच्चे के साथ रमजान मनाती नजर आईं.

टेबल पर शेक, फल और पराठे रखे हुए हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'ये रमजान काफी अलग लग रहा है. मैं और ज्यादा कृतज्ञता, प्यार और साथ महसूस कर रही हूं.'

इन तस्वीरों में से एक में देवोलीना ने टी-शर्ट पहनी है. दूसरी तस्वीर में उन्होंने स्लीवलेस ड्रेस पहनी है. 

कुछ यूजर्स ने उनके इस पहनावे पर सवाल उठाते हुए कहा इस्लामी लिबास पहनना चाहिए था.

वहीं कुछ यूजर्स ने उनके बैठने के तरीके पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जरा अदब से बैठती तो अच्छा होता.

वहीं एक यूजर ने कमरे में मंदिर देखने पर सवाल उठाए और कहा कि मंदिर के नीचे वाली अलमारी में क्या रखती हो?

कुछ यूजर्स ने देवोलीना को ताने मारे कि उन्होंने एक मुस्लिम से शादी कर ली.

Read More