दिलीप कुमार के ऑटोग्राफ में थी बशीर बद्र के शेर की महकमशहूर शायर बशीर बद्र का 28 मई को निधन हो गया था.बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से एक शख्स ने एक बार ऑटोग्राफ मांगा था. इस पर अभिनेता ने बशीर साहब का शेर लिख दिया था.ये चर्चित किस्सा बशीर बद्र के बेटे और मशहूर गीतकार नुसरत बद्र से जुड़ा है, जो दिलीप कुमार का ऑटोग्राफ लेने पुहंचे थे.नेशनल हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता दिलीप कुमार से ऑटोग्राफ लेने के लिए नुसरत बद्र पहुंचे थे.दिलीप कुमार को जब पता चला कि वो युवक कोई और नहीं, बल्कि बशीर बद्र का बेटा है, तो वे थोड़ा भावुक हो गए.उन्होंने ऑटोग्राफ में उन्हीं के पिता बशीर बद्र का एक शेर लिख दिया.अभिनेता ने लिखा, ’उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, ना जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए.’इस ऑटोग्राफ के मिलने के बाद नुसरत बद्र काफी भावुक हो गए थे.