क्या आप भी हर थोड़ी देर में कुछ खाते रहते हैं? ये आदत शरीर को बना सकती है बीमारियों का घरक्या आप भी हर थोड़ी देर में कुछ खाते रहते हैं? ये आदत शरीर को बना सकती है बीमारियों का घरआज की तेज रफ्तार जिंदगी में तीन मुख्य भोजन के अलावा भी कुछ न कुछ खाते रहना आम बात हो गई हैऑफिस में काम करते हुए बिस्किट, चिप्स या नमकीन उठाना, शाम को चाय के साथ स्नैक्स आदत बना देते हैं,जिसका असर धीरे-धीरे हमारी सेहत पर दिखने लगता है. बार-बार स्नैकिंग शरीर के मेटाबॉलिज्म और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है.विशेषज्ञों का मानना है कि अनियमित और लगातार खाने से शरीर को वह आराम नहीं मिल पाता. यह आदत समय से पहले बुढ़ापे और कई बीमारियों की वजह बन सकती है. बार-बार खाने से मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो कुछ छोटे बदलाव मददगार हो सकते हैं अपने भोजन में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट शामिल करें, ताकि लंबे समय तक पेट भरा महसूस हो.रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच 12–14 घंटे का गैप रखने की कोशिश करें.