मेकअप करते समय भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियांमेकअप करते समय भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां स्किन प्रेप को नजरअंदाज करनाबहुत लोग सीधे मेकअप शुरू कर देते हैं. हमेशा पहले फेस साफ करें, मॉइस्चराइज़र और प्राइमर लगाएं.गलत फाउंडेशन शेड चुननाबहुत हल्का या बहुत गहरा फाउंडेशन चेहरा अलग दिखाता है. अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ शेड ही चुनें.ज्यादा फाउंडेशन लगानाज्यादा फाउंडेशन से चेहरा केक जैसा दिखता है. हल्का और अच्छी तरह ब्लेंड किया हुआ बेस बेहतर लगता है.कंसीलर का गलत इस्तेमालबहुत ज्यादा कंसीलर लगाने से फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं. जरूरत के अनुसार ही लगाएं और अच्छे से ब्लेंड करें.आइब्रो को ओवरफिल करनाबहुत गहरी या मोटी आइब्रो चेहरे को अननेचुरल बनाती हैं.हल्के हाथ से नैचरल शेप दें. ब्लेंडिंग सही से न करनाआईशैडो या ब्लश ठीक से ब्लेंड न हो तो पैची दिखता है. हमेशा ब्रश या स्पॉन्ज से अच्छी तरह ब्लेंड करें.ज्यादा पाउडर लगानाओवर पाउडर से चेहरा ड्राई और फीका दिखता है. सिर्फ ऑयली एरिया पर हल्का पाउडर लगाएं.सूखे होंठों पर लिपस्टिक लगानासूखे होंठों पर लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती. पहले लिप बाम लगाएं, फिर लिपस्टिक.ट्रेंड को बिना सोचे अपनानाहर ट्रेंड हर किसी पर सूट नहीं करता.अपने फेस और स्किन टाइप के अनुसार मेकअप करें.मेकअप हटाना भूल जानारात में मेकअप हटाए बिना सोना स्किन के लिए नुकसानदायक है.हमेशा मेकअप रिमूवर से चेहरा साफ करें.