ये हैं भारत के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे नेता

डॉ मनमोहन सिंह ने इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। साल 1957 में इकोनॉमिक्स ट्रिपोस भी पूरा किया। साल 1960 में उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टोरल डिग्री (डी.फिल) हासिल की।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एक साल का प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स किया फिर स्टेटिस्टिक्स में बीएससी की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया। बाद में लॉ में ग्रेजुएशन किया, साल 1968 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए पूरा किया।

डॉ हर्षवर्धन ने मेडिकल कॉलेज कानपुर से बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी से ग्रेजुएशन किया। इन्होंने ओटोलर्यनोलोजी में मास्टर ऑफ सर्जरी की डिग्री हासिल की।

शशि थरूर फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमैसी में ग्रेजुएशन करने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने एमए और एमएएलडी में डिग्री प्राप्त की। साथ ही इंटरनेशनल रिलेशन्स अफेयर में पीएचडी  भी की।

साल 1985 में जयंत सिन्हा ने दिल्ली से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद साल 1986 में एनर्जी मैनेजमेंट और पॉलिटी में एमए पूरा किया। उन्होंने 1992 में डिस्टिंक्शन के साथ एमबीए की डिग्री हासिल की।