फर्नीचर की गलत सेटिंग बन सकती है परेशानी की वजह

फर्नीचर की गलत सेटिंग बन सकती है परेशानी की वजह

ड्राइंगरूम घर की सबसे अहम जगह होती है, इसलिए यहां फर्नीचर की सही सेटिंग बहुत जरूरी मानी जाती है.

वास्तु के अनुसार, फर्नीचर की दिशा सही होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है.

सोफा या भारी फर्नीचर रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है.

 इस दिशा में फर्नीचर को दीवार से सटाकर रखना अच्छा माना जाता है, इससे स्थिरता आती है.

 अगर दक्षिण-पश्चिम दिशा में जगह न हो, तो उत्तर या पूर्व दिशा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

 इन दिशाओं में फर्नीचर रखते समय उसे दीवार से थोड़ा दूर रखना जरूरी होता है.

बहुत ज्यादा भरा हुआ या बिखरा हुआ ड्राइंगरूम नकारात्मकता बढ़ा सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

छोटी-छोटी इन बातों का ध्यान रखने से घर में सुख, शांति और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं.

Read More