ज्यादा पानी पीना ही काफी है या सही तरीका भी जरूरी?

ज्यादा पानी पीना ही काफी है या सही तरीका भी जरूरी?

अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है,

लेकिन असली बात यह है कि शरीर उस पानी को कितनी अच्छी तरह इस्तेमाल कर पा रहा है.

एक ही बार में बहुत सारा पानी पी लेना सही तरीका नहीं है, शरीर एक बार में सीमित मात्रा ही उपयोग कर पाता है.

जल्दी-जल्दी पानी पीने से वह शरीर में टिक नहीं पाता और जल्दी बाहर निकल जाता है, जिससे पूरा फायदा नहीं मिलता.

हाइड्रेशन के लिए सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि सोडियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी जरूरी होते हैं.

अगर आप डाइट में मिनरल्स से भरपूर चीजें नहीं लेते, तो शरीर पानी को सही से रोक नहीं पाता.

ज्यादा कॉफी या शराब पीने से शरीर में पानी की कमी बढ़ सकती है, क्योंकि ये शरीर से पानी बाहर निकालते हैं.

बहुत ज्यादा नमक या प्रोसेस्ड फूड लेने से शरीर का पानी बैलेंस बिगड़ सकता है और डिहाइड्रेशन हो सकता है.

Read More