गर्मियों में लू से बचाएंगे ये ड्रिंक्स, हाइड्रेट के साथ ही रहेंगे एनर्जेटिक

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखना जरूरी होता है. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पीने के लिए कहा जाता है.

नींबू पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है.

पेट को ठंडा रखने के लिए छाछ फायदेमंद होता है. ये पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है.

गर्मी के मौसम में आप आम पन्ना भी पी सकते हैं. ये लू से बचाने में असरदार होता है.

नारियल पानी में नेचुरल मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं.

सत्तू के शरबत में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं, जो इंस्टेंट एनर्जी देते हैं.

बेल का शरबत पेट की गर्मी को कम करने के साथ ही एसिडिटी से भी राहत देता है.

गन्ने का रस शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही थकावट और आलस को भगाता है.

गर्मी के मौसम में पानी में नींबू, जीरा, पुदीना और नमक डालकर जलजीरा बनाकर पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है.

Read More