खराब आर्थिक स्थिति के कारण लड़की ने अपने दादा के उम्र के बनाए 7 बॉयफ्रेंड, सभी मिलकर उठाते हैं उसका खर्च

ऑडिटी सेंट्रल नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक कोलंबिया में रहने वाली लीना नाम की लड़की के पास उसका खर्च उठाने के लिए एक नहीं बल्कि 7 बॉयफ्रेंड हैं।

वैसे तो इन्हें लड़का भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ये उसके दादा की उम्र के हैं। हालांकि, लड़की के प्रेमियों को इससे कोई दिक्कत नहीं है। वो मिलकर उसका खर्च उठाते हैं।

ये कहानी कोलंबिया के बैरेंक्विला शहर की है। यहां रहने वाली लीना नाम की लड़की की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

वो अपने पुराने रोमांटिक रिश्तों से तंग आ चुकी थी और उसे अपनी जिंदगी में भावनात्मक और आर्थिक स्थिरता की जरूरत थी।

ऐसे में उसने अपनी उम्र के लड़कों को छोड़कर बड़ी उम्र के लड़कों को डेट करना शुरू कर दिया। फिलहाल उसके एक-दो नहीं बल्कि 7 बॉयफ्रेंड हैं, जो पेंशनर हैं। सभी मिलकर उसकी आर्थिक मदद करते हैं और घर के सारे काम भी करते हैं।

लड़की का कहना है कि उसकी जिंदगी अच्छी चल रही है। एक दिन उसने पड़ोस के एक बूढ़े आदमी को उसके साथ फ्लर्ट करते देखा, तो उसे लगा कि बुजुर्ग उसमें ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।

इसलिए उसने कार्लोस, साइमन, जीसस, पाब्लो, मैनुअल और दो और बुजुर्गों को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया। 

अल्टिमा होरा वेल से बात करते हुए लड़की ने बताया कि उसका रिश्ता एक बिजनेस की तरह है। जो उसे ज्यादा पैसे देता है, उसके साथ वह ज्यादा समय बिताती है।