A view of the sea

लॉकडाउन में यमुना का पानी शीशे जितना साफ फिर क्यों हुआ जहरीला?

इस बार फिर दिल्ली में यमुना नदी में जहरीले झाग की मोटी परत पूरी तरह जम गई है।

और यमुना नदी के पानी मे कई तरह के  जहरीली चीजें देखने को मिल रही हैं।

लेकिन कोरोना के समय जब लॉकडाउन लगा था तब यमुना का पानी पीने योग्य हो गया था।

बता दे कि, वर्ष 2020 में लॉकडाउन लगने से  यमुना का पानी 20 वर्ष बाद इतना साफ हो गया था कि वो पीने लायक तक हो गया था।

लॉकडाउन से दौरान यमुना नदी के ओखला बैराज में पानी की क्वॉलिटी में सुधार होने से इंसानों के साथ-साथ पानी के जलीय जीव भी सुरक्षित हो गए थे।

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन से पहले यमुना नदी के पानी में केमिकल होने के  कारण झाग की चादर बिछ जाया करती थी।

और हैवी मेटल की मात्रा इतनी कम हो गई थी कि कई जगह पानी साफ- साफ दिखने लगा था।

अब फिर से यमुना प्रदूषित होती जा रही है  और यमुना नदी का पानी पूरी तरह काला हो चुका है।

ये भी देखें