गर्मियों में कटहल खाने के हैं अनेकों फायदे, ये सावधानियां बरतनी भी जरूरी

आयुर्वेद में कटहल को भारी और चिकनाई वाली सब्जी माना जाता है, जो शरीर में पोषण की जरूरतों को पूरा करता है.

कटहल में फाइबर का बेहतरीन स्रोत पाया जाता है, जो आंतों के लिए ब्रश की तरह काम करता है. ये गंदगी को बाहर निकालने में मददगार होता है.

कटहल में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. शुगर पेशेंट्स के लिए ये अच्छा ऑप्शन है. 

कटहल में पोटेशिययम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. ये कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होता है और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है. 

कटहल में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है. 

कटहल के सेवन से कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी हैं. गैस या मंद पाचन वाले लोगों को इसका कम सेवन करना चाहिए. 

इसे कम मसाले में बनाना चाहिए और सीमित मात्रा में खाना चाहिए. इसे पचाने में बहुत मेहनत लगती है.

Read More