कम खाने पर भी मोटापा बढ़ रहा है? सेहत के 5 छुपे हुए कारण जो जानना जरूरी है

कम खाने पर भी मोटापा बढ़ रहा है? सेहत के 5 छुपे हुए कारण जो जानना जरूरी है

कई लोग ध्यान रखते हुए भी सही तरीके से खाते हैं, फिर भी उनका वजन अचानक बढ़ने लगता है.

अचानक वजन बढ़ना केवल शरीर के लिए मुश्किल नहीं होता, बल्कि यह मानसिक तनाव और चिंता का भी कारण बन सकता है.

 महिलाओं में थायरॉइड, पीसीओएस या मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल असंतुलन मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है, जिससे वजन अचानक बढ़ सकता है.

 जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मांसपेशियों की मात्रा कम होती है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है.

इसके कारण शरीर कैलोरी को पहले जैसी आसानी से नहीं जलाता और वजन बढ़ सकता है.

अपर्याप्त नींद या इनसोम्निया से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं और पेट भरने का संकेत देने वाले हार्मोन कम हो जाते हैं.

ज्यादा तनाव शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ाता है, जो फैट स्टोरेज और वजन बढ़ाने में योगदान देता है.

 बैठकर काम करना और कम व्यायाम करना कैलोरी बर्निंग को कम करता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है.

Read More