A view of the sea

गर्मियों में इन 5 चीजों को खाने से पेट रहेगा ठंडा

गर्मियों में अक्सर सभी लोगों की सेहत खराब हो जाती है। ये सब गलत खान-पान की वजह से होता है।

लेकिन आज हम आपको इससे बचने के लिए क्या खाना चाहिए उसके बारे में बताते हैं।

गर्मी के मौसम में नारियल पानी पी सकते है जिसको पीने से आपका शरीर एक दम ठंडा रहेगा, क्योंकि इसकी इसकी तासीर ठंडी होती है।

तरबूज में 95 प्रतिशत पानी होता है, यह शरीर को ठंडा रखता है। इसको खाने से पेट में ठंडक रहेगी।

खीरा शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है।

पुदीना गर्मियों में एसिडिटी और सुस्ती को कम करता है। आप इसको पानी में डालकर भी पी सकते हैं।

छाछ पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। जिससे पेट में जलन नहीं होगी।

ये भी देखें