क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा टेस्ट मैच, 12 दिनों तक चला था मुकाबला आज टी20 और वनडे का बोलबाला है, लेकिन टेस्ट को ही क्रिकेट का असली रूप माना जाता.साल 1939 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में इतिहास का सबसे लंबा टेस्ट मैच खेला गया था.यह मुकाबला 3 से 14 मार्च तक कुल 12 दिनों तक चला, जिसे 'टाइमलेस टेस्ट' भी कहा जाता है.12 दिनों के इस मैच में 2 रेस्ट डे थे और 1 दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका था.मैच में आज के 6 गेंदों के ओवर के हिसाब से कुल 907.5 ओवर (5447 गेंदें) फेंकी गई थीं. इस ऐतिहासिक मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 4 पारियों में कुल 1981 रन बनाए थे. इंग्लैंड को जीत के लिए 696 रनों का लक्ष्य मिला था, और टीम ने 5 विकेट पर 654 रन बना लिए थे.9 दिन के खेल के बाद इंग्लैंड को घर वापसी का जहाज पकड़ना था, इसलिए मैच बिना नतीजे के ड्रॉ खत्म हुआ.