उदित नारायण की बढ़ी मुश्किलें, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

उदित नारायण की बढ़ी मुश्किलें, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मशहूर गायक उदित नारायण के खिलाफ बिहार के सुपौल में उनकी पहली पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है.

उनका दावा है कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाज से उदित नारायण के साथ हुई थी.

उन्होंने बताया कि उनके पति ने मुंबई जाकर उन्हें बिना बताए दीपा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली.

आरोप है कि साल 1996 में इलाज के बहाने रंजना का बिना उनकी सहमति के गर्भाशय निकाल दिया गया.

उन्होंने कहा कि इस अवैध ऑपरेशन की जानकारी 2025 में एक चिकित्सकीय जांच के दौरान मिली.

उदित नारायण के साथ उनके भाइयों संजय और ललित झा को भी इस साजिश में नामजद किया गया है.

आरोप है कि 2006 में मुंबई जाने पर उन्हें घर में घुसने से रोका गया और अपमानित कर भगा दिया गया था.

 महिला थानाध्यक्ष ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है.

Read More