जब ईशा देओल ने अमृता राव को मारा था थप्पड़, मां हेमा मालिनी ने किया था सपोर्टएक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपना एक्टिंग के साथ ही अपने गुस्से के लिए भी जानी जाती है.जब भी उनके गुस्से की बात आती है, तो अमृता राव और उनके बीच का गुस्सा भी याद आता है.हैरानी की बात है कि ईशा की इस हरकत के लिए उनकी मां हेमा मालिनी ने भी उनका सपोर्ट किया था.ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अमृता को थप्पड़ मारा था. ईशा ने कहा कि अगर कोई गलती करे और समझाने पर भी न समझे, तो ऐसा करना पड़ता है.बता दें कि ये मामला साल 2006 का है, जब फिल्म प्यारे मोहन की शूटिंग चल रही थी. इस फिल्म में ईशा, अमृता, विवेक ओबेरॉय और फरदीन खान भी थे. फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन अमृता और ईशा का झगड़ा चर्चा में रहा था. दूसरे इंटरव्यू में ईशा ने बताया था कि एक दिन पैक-अप के बाद अमृता ने डायरेक्टर इंद्र कुमार के सामने ईशा को गाली दे दी थी.अमृता की ये हरकत ईशा को पसंद नहीं आई थी. इज्जत और सेल्फ रेस्पेक्ट के लिए उन्होंने अमृता को थप्पड़ मार दिया था. हालांकि अब दोनों का ये विवाद सुलझ चुका है. ईशा ने कहा कि अमृता ने अपनी गलती मानी और इसके बाद मैंनें उन्हें मना कर दिया.