दुनिया के किस कोने में है आखिरी सड़क? जानें यहां पहुँचना है कितना कठिनTitle 1

हम हर रोज अपनी कार से हजारों किलोमीटर का सफ़र करते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सड़क कहाँ और किस कोने में खत्म होती है?

तो हम आपको बता दें कि हाँ, जो सड़क हमें हर रोज हमारी मंजिल तक पहुँचाती है उसका भी एक अंत होता है।

ये अंत यूरोपीय देश नॉर्वे में है। जी हाँ, यहाँ मौजूद E69 हाईवे को दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है।

ये E69 सड़क उत्तरी नॉर्वे के ओल्डरफोर्ड से उत्तरी केप तक 129 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

E69 बैरेंट्स सागर से पहले नॉर्डकैप पर खत्म होती है। ये नॉर्डकैप बैरेंट्स सागर से पहले मौजूद 307 मीटर का पठार यानी पहाड़ है।

आपको बता दें, दुनिया की यह आखिरी सड़क सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही खुली रहती है, सर्दियों में इसे बंद रखा जाता है।