पीरियड्स में हो रहे हैं Cramps? ये उपाय दिलाएंगे राहत गर्म पानी से नहाने या गर्म सिकाई (हीटिंग पैड) से क्रैंप्स में राहत मिलती है. हल्के योगासन या स्ट्रेचिंग जैसे छत्तरासन या कैट-काउ स्ट्रेच से मांसपेशियां ढीली होती हैं और दर्द कम होता है. खूब पानी पिएं ताकि शरीर डिहाइड्रेट होने से बचे, इससे क्रैंप्स कम होता है. बिना एक्सरसाइज किए लगातार बैठे या खड़े रहने से बचें, हर कुछ घंटे में थोड़ी देर के लिए टहलें.पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम युक्त खाद्य जैसे केला, दूध, दाल और हरी सब्जियाँ अधिक लें. कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और अधिक नमक या तेलवाले भोजन से परहेज करें, ये क्रैंप्स बढ़ा सकते हैं। डार्क चॉकलेट खाएं, ये स्ट्रेस कम करती है और क्रैम्प्स में भी राहत देती है.