A view of the sea

इस शहर में बीमार पड़ना भी बैन... नर्क से कम नहीं है जीवन

अगर हम बात करें तो किसी देश या शहर में आने-जाने पर रोक हो सकती है, खाने पर रोक हो सकती हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सुना हैं कि किसी देश में बीमार पड़ने पर भी रोक हो सकती है? 

दरअसल, ये आदेश इटली के एक छोटे से शहर बेलकास्ट्रो में जारी किया गया है। बेलकास्ट्रो के मेयर ने ये अजीबोगरीब घोषणा करके हलचल मचा दी है।

इस शहर की आबादी करीब 1300 है। 1300 की आबादी वाले बेलकास्ट्रो शहर में आधे से ज्यादा लोग बुजुर्ग हैं। 

यहां एक स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन वह अक्सर बंद रहता है। वहीं, छुट्टी के दिनों और इमरजेंसी के दौरान और रात में यहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहता। 

मेयर टोर्चिया ने कहा कि यह आदेश सिर्फ लोगों को भड़काने के लिए नहीं है। यह आदेश मदद की गुहार है। 

इस आदेश के जरिए हम ऐसी स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अपने आदेश में महापौर ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसा कुछ न करें जिससे उन्हें नुकसान पहुंचे या वे बीमार हो जाएं।

ये भी देखें