लिवर खराब होने से पहले संभल जाएं! हर तीसरे भारतीय को खतरा, डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके

लिवर खराब होने से पहले संभल जाएं! हर तीसरे भारतीय को खतरा, डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके

लिवर हमारे शरीर का ऐसा अहम अंग है जो चुपचाप सैकड़ों जरूरी काम करता रहता है. 

 लेकिन चिंता की बात यह है कि भारत में लिवर से जुड़ी बीमारियां, खासकर फैटी लिवर, तेजी से बढ़ रही हैं.

मेडिकल रिसर्च बताती है कि नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD)दुनिया की सबसे आम क्रॉनिक लिवर बीमारियों में शामिल हो चुकी है.

 वैश्विक स्तर पर लगभग 30 से 40 प्रतिशत लोग इससे प्रभावित हैं. पेट के आसपास जमा चर्बी यानी एब्डॉमिनल ओबेसिटी इसका बड़ा कारण मानी जाती है.

भारत की बात करें तो हालात और गंभीर हैं. यहां लगभग हर तीसरा वयस्क फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहा है. 

विशेषज्ञों का कहना है कि लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते.

डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियों को प्राथमिकता दें. कच्ची सब्जियों का सलाद भी फायदेमंद है.

लिवर के लिए फायदेमंद फल जैसे सेब, पपीता,अमरूद का सेवन करें.

डाइट में तेल की मात्रा कम करें. ज्यादा तला-भुना भोजन लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालता है.

शराब का सेवन फैटी लिवर के खतरे को और बढ़ा देता है, इसलिए इससे दूरी बनाना ही बेहतर है.

शराब का सेवन फैटी लिवर के खतरे को और बढ़ा देता है, इसलिए इससे दूरी बनाना ही बेहतर है.

Read More